Breaking News

रिलीज हुआ पवन सिंह का ये नया गाना , फैस कर रहे खूब पसंद

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह सालों से राज करते आ रहे हैं। पवन सिंह को अक्सर धमाकेदार गानों में देखा जाता है। जहां वह अपनी आवाज का जादू चलाते हैं। साथ ही डांस से समां बांध देते हैं।

इस बार उनका एक इमोशनल गाना बेवफाई के आंसू वायरल हो गया है। यह फिल्म बेवफा सनम का गाना है। उनके साथ इसमें अभिनेत्री स्मृति सिन्हा हैं। गाने को यूट्यूब पर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।

वीडियो को एक खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें वह अपनी पत्नी को मनाते हुए दिखाते हैं। गानों के लिरिक्स के जरिए वह बताते हैं कि वह भी इंसान हैं और उनसे गलती हो सकती है। वह इस तरह से चुप नहीं रहे। पवन सिंह गाने में अपनी गलती मानते हुए कहते हैं कि उन्होंने बेवफाई के आंसू दिए हैं।

गाने को पवन सिंह ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स रजनीश मिश्रा ने लिखे हैं और म्यूजिक भी रजनीश मिश्रा ने ही दिया है। उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है। भोजपुरी गानों पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगता है लेकिन पवन सिंह का यह गाना दिखाता है कि अच्छे गाने भी बनाए जा सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...