Breaking News

महंगाई से जनता परेशान, केंद्र व राज्य सरकार मौन : लोकदल

लखनऊ। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने महंगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई से लोगों की कमर टूट रही है, परेशान जनता सरकार से पूछ रहे हैं कि आखिर इस महंगाई से राहत कब मिलेगी? जब जनता तेल को लेकर परेशान होती है तो सरकारें कीमतों का गणित समझाकर अपने हाथ खड़े कर लेती हैं।

सरकार कहती है कि कीमतों पर उसका नियंत्रण नहीं है, ये दाम तो क्रूड ऑयल के अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तय होता है। सपा, बसपा, कांग्रेस अंतर्कलह में उलझी है, तो केन्द्र सरकार अपने हाल में मस्त है। सरकार को जनता-जनार्दन से कोई लेना-देना नहीं। ऐसा लगता है कि सरकार धन्ना सेठों की है, आम आदमी की नहीं। महंगाई बढ़ती जा रही है और पैसे वाले ज्यादा पैसे वाले होते जा रहे हैं।

जनता को वोटों की राजनीति ने बर्बाद कर दिया। अब बोलने वालों को मारा पीटा जाता है। जनता जनार्दन मूक दर्शक बनी हुई है और महंगाई की मार झेल रहीं है। आम व्यक्ति आवश्यक उपभोग की वस्तुओं तक नहीं खरीद पा रहा।देश मे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है। महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने के लिए सरकार के पास विकल्प नहीं है।सिंह ने यह आरोप लगाया है की केंद्र और राज्य सरकारें करों में कमी कर मूल्य वृद्धि पर लगाम लगा सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान ...