Breaking News

पेयजल समस्या को लेकर लगाया जाम

फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 17और 20 (सत्यनगर, कश्यप नगर) के महिला-पुरुषों ने गंगा रिसॉर्ट के पास पेयजल समस्या (पानी की समस्या) को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर तुरंत पहुँची उत्तर थाना पुलिस नगर निगम के जलकल विभाग के साथ पहुंची। यहां जलकल विभाग के अधिशाषी अभियंता एहसान उल हक ने आस्वासन दिया जल्द ही यह समस्या दूर कर दी जाएगी।

तीन जुलाई से से पेयजल समस्या

परेशान लोगो ने बताया तीन जुलाई से पानी नही आ रहा। दूर दूर से लोग पानी भरकर ला रहे हैं दोनो वार्डो के पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई तब जाकर हमने गंगा रिसोर्ट के पास जाम लगाया। क्षेत्रीय लोगो मे पुष्पेंद्र बौद्ध, गुड्डी देवी, आशा, ज्योति, कौशल, विष्णू, बबलू, सनी, संगीता आदि महिला पुरुष शामिल रहे।

ये भी पढ़ें – ठाकुर गंज : जान से मारने की धमकी देने वाला हिरासत में

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...