Breaking News

झारखंड के मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, देख लोग हुए हैरान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो रविवार शाम वायरल हो गया। 21 सेकेंड के इस आपत्तिजनक वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात ट्वीट किया और कांग्रेस के नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाए।

इधर, इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को एफआईआर के लिए पत्र लिखा। इसके बाद जमशेदपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायरल वीडियो को फेक और एडिटेड बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का षडयंत्र है। ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार को पत्र लिखकर उनकी छवि धूमिल करने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्हें कहीं से जानकारी मिली है कि उनकी तस्वीर लगा किसी अज्ञात शख्स ने अश्लील वीडियो वायरल किया है।

ऐसा लगता है मानो वीडियो चैटिंग हो रही हो। ऐेसे में साइबर सेल से जांच करवा इसमें शामिल लोगों पर केस दर्ज कराएं। इसके बाद रात 10 बजे बिष्टूपुर स्थित साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया। इसमें धारा 469/500 आईपीसी एवं 66 (सी), 66 (ई), 67 आईटी ए एक्ट 2008 व अन्य धाराओं का जिक्र है। इस केस का अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर दीपक को बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता।’

 

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...