Breaking News

पीएम मोदी ने एशिया प्रशांत बधिर खेलों में भारतीय दल के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए मंगलवार को भारतीय दल को बधाई दी और कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश का मान बहुत बढ़ाया है। भारतीय दल ने 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में 55 पदक जीते। यह 2015 (पांच पदक) में उसकी पिछली भागीदारी से 11 गुना अधिक है।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हमारे भारतीय दल को बधाई। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण 55 पदक जीतकर हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’

उन्होंने कहा, ‘इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे देश को विशेषकर खेलों के प्रति जुनून रखने वाले लोगों को प्रेरित किया है।’ भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1984 में शुरू हुए इन खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है।

About News Desk (P)

Check Also

एशिया कप: जूनियर तीरंदाजों ने तीन इवेंट्स के फाइनल में किया प्रवेश, जानें अब किस टीम से होगी भिड़ंत

भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए एशिया कप के दूसरे चरण में ...