Breaking News

भागलपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के बड़ी गोड्डी मंदिर टोला में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर धान की बुआई को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला। उसकी पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने अरविंद को घायल हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को वे लोग शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय भी गए थे। वहां से लौटने के बाद अरविंद खेत पर गया था। उनके पीछे सुशील भी पहुंचा। उसने देखा कि वहां दूसरे पक्ष के लोग अरविंद को घेरे हएु है। सभी हथियार से लैस थे। वे लोग पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद भाई की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और आरोपियों की तलाश में लगी है।

घटनास्थल पर गोलीबारी की बात भी सामने आई है। थानेदार नवनीश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाबत अरविंद के भाई सुशील यादव ने बताया कि उन लोगों का पड़ोसियों से पिछले 19 वर्षों से 3 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है। उसका दावा है कि वे लोग केस जीत गए हैं।

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...