Breaking News

विकास के सहयोगी शशिकांत की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआइटी ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों की हत्या में मुख्य आरोपित विकास दुबे के साथ छह लोगों को पुलिस एनकांउटर में ढेर किया है, जबकि 21 नामजद में छह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस केस में विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाने की योजना में लगी है। बिकरू गांव की घटना के बाद मनु के कई ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं।

शशिकांत पाण्डेय को पुलिस ने बीती 14 जुलाई को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस टीम से लूटी गई एके-47 और शशिकांत के घर से इंसास राइफल बरामद की थी। इसके बाद अब पुलिस बिकरू गांव कांड में शशिकांत और उसकी पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाने के प्रयास में है। शशिकांत के साथ ही उसकी पत्नी मनु ने पुलिस को घटना का आंखों देखा हाल बताया है और पुलिस को सहयोग करने की बात कही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनु पांडेय और शशिकांत वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने वारदात की तैयारी से लेकर बिकरू गांव में आठ पुलिस कॢमयों की हत्या तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। किस छत से कौन गोलियां चला रहा था, यह सब जानकारी दी है। मनु के तो दो ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनकी पुलिस फॉरेंसिक जांच भी करा रही है। मनु की सुरक्षा के घर पर एक महिला सिपाही की तैनाती भी कर दी गई है। मनु ने इस दौरान मीडिया से भी कहा वह अब मीडिया से बात नहीं करना चाहती, उसे जो भी कुछ बोलना है, वह पुलिस से ही बोलेगी।

कानपुर के एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दोनों सरकारी गवाह बनते हैं तो मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उनकी गवाही के साथ ही अन्य पूरी प्रक्रिया की जाएगी। विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद हर रोज नए-नए तथ्य और ऑडियो सामने आ रहे हैं।

विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब शशिकांत की पत्नी मनु पुलिस के राडार पर है। मऩु के कई ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह पुलिस पर हमले करने की योजना के बारे में मोबाइल पर बता रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ सबूत मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया की मनु पाण्डेय सब जान के भी अनजान बनी रही।

उसके घर में पुलिस के तीन जवानों की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी उसने न तो पुलिस को सूचना दी, न ही पूछताछ में पुलिस का सहयोग किया। अब उसके ऑडियो वायरल हुए हैं, इनकी जांच फॉरेंसिक विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी। आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया शशिकांत की पत्नी मनु पर घटना की जानकारी होने पर भी छुपाए रखने का आरोप है। तमाम और जांच चल रही हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉॄडग वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे साक्ष्य छिपाने और आरोपितों का सहयोग देने में उसकी भूमिका पर पूछताछ शुरू कर दी है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद 14 को प्रेम प्रकाश के बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विकास दुबे केस की जांच के दौरान शशिकांत की पत्नी पिंकी के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉड्रिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके कारण ही चौबेपुर पुलिस ने मनु को हिरासत में लिया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि बिकरू में हमला होने पर सीओ देवेंद्र मिश्रा वहां बाउंड्री फांदकर शशिकांत के घर में कूद गए थे। वहां मौजूद मनु और उसकी सास के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने अंदर जाकर सीओ की निर्मम हत्या कर दी थी।

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी के मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि विवेचना की जा रही है। फिलहाल उसके मामले में ऐसे तथ्य नहीं आए हैं, जिसके आधार पर वह जेल से जल्दी छूट सके।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...