Breaking News

लोकप्रिय धारावाहिक श्रीकृष्णा 3 मई से डीडी नेशनल पर होगा प्रसारित

लॉकडाउन के दौरान घरों में समय बिता रही देश की जनता अब एक और लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक देख सकेगी। दूरदर्शन नेशनल चैनल पर अब तीन मई से श्रीकृष्णा का प्रसारण शुरू होगा। दरअसल, रामायण और उत्तर रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद अब श्री कृष्णा धारावाहिक भी दिखाने का निर्णय दूरदर्शन ने लिया है।

श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित इस धारावाहिक का प्रसारण रोज रात नौ बजे से होगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ” कल, रविवार 3 मईए से रोज रात 9 बजे देखें। भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा। श्री कृष्णा, केवल डीडी नेशनल चैनल पर, जरूर देखें।”

खास बात है कि इस प्रसिद्ध धारावाहिक का निर्माण भी रामायण बनाने वाले निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...