Breaking News

अनुष्का शेट्टी को डेट करने पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं उसे कैसे डेट कर सकता हूं…

प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे,हालांकि प्रभास और अनुष्का ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। हम सभी ने ये कहावत तो सुनी है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है। बाहुबली के बाद दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आए। बाहुबली के प्रमोशन के दौरान अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अनुष्का ने लिंक अप की खबरों पर कहा था कि अगर दो लोग साथ में दो साल से काम कर रहे हैं तो लिंकअप की खबर आम बात है। लेकिन हम दोनों एक- दूसरे के बस अच्छे दोस्त है। वहीं, प्रभास ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि मैं अनुष्का को डेट नहीं कर रहा हूं। आप हमारे डायरेक्टर से पूछ लें। मैं अनुष्का को कैसे डेट कर सकता हूं।

अनुष्का शेट्टी को डेट करने पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी

रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि दोनों ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। लेकिन अनुष्का की लाइफ में कोई और था जिसकी वजह से दोनों का ब्रेक अप हो गया था। फैंस आज भी चाहते हैं कि दोनों साथ में फिर से नजर आए। आदिपुरुष एक्टर का नाम बाद में उनकी कोस्टार कृति सेनन के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें तब चर्चा में आई जब वरुण धवन ने रिलेशनशिप की तरफ हिंट दिया था।हालांकि बाद में कृति ने साफ कर दिया था कि वरुण बस मजाक कर रहे थे। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

About News Desk (P)

Check Also

कृष्णा मुखर्जी के उत्पीड़न के आरोपों को निर्माता ने बताया झूठा, बोले- कानूनी कार्रवाई होगी

हिट टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें से’ मशहूर होने वाली अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी को आखिरी ...