Breaking News

खरगे के फोन के बाद बदला सपा नेताओं का तेवर, राम गोपाल ने कहा- कमलनाथ मेरे दोस्त

लखनऊ। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही नूरा कुश्ती अब थम सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के फोन के बाद सपा नेताओं का तेवर बदल गया है। कांग्रेस को कोसने वाले नेता अब इस बारे में बात करने से बच रहे हैं।

👉स्टैंडअप कॉमेडियन विदुषी स्वरूप ने वेश्यावृति का उड़ाया मजाक, कुमार विश्वास बोले- ये बेहूदा और क्रूर है

सूत्रों के मुताबिक पहले राहुल गांधी ने अपना संदेश सपा मुखिया अखिलेश यादव को पहुंचाया। फिर आज रविवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने खुद ही अखिलेश यादव से फोन पर बात की।माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।

सपा के एक नेता नाम ना छापने की शर्त पर कह रहे हैं कि पार्टी ने भले ही मध्य प्रदेश में सीटें घोषित कर दी हों, अगर गठबंधन होता है तो हम अपने प्रत्याशी वापस ले लेंगे। अभी नाम वापस लेने का विकल्प खुला हुआ है।

खरगे के फोन के बाद बदला सपा नेताओं का तेवर, राम गोपाल ने कहा- कमलनाथ मेरे दोस्त

बीते दिनों कमलनाथ का एक बयान वायरल हो रहा था,जिसमें कमलनाथ कह रहे थे कि कौन अखिलेश वखिलेश। इस बयान को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया था। इसके बाद उनकी तरफ से तल्ख टिप्पणी भी आई थी। सपा के नेता भी इस बयानबाजी में कूद पड़े थे। अब इस मसले को ठंडा करनी की कोशिश शुरू हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि कमलनाथ तो मेरे दोस्त हैं। उनसे किसी प्रकार की खटास नहीं है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर बैठक हुई। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के दखल देने के बाद सपा नए सिरे से मध्य प्रदेश के हालातों पर विचार किया।

👉इस महीने के आखिरी दिन राहु का दिखेगा असर, इन 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर काफी समय से वार्ता चल रही थी।शुरुआती बातचीत इंडिया गठबंधन में सपा के प्रतिनिधि जावेद अली खान ने की। इसके बाद साझेदारी पर बातचीत की कमान सपा की ओर से प्रोफेसर रामगोपाल यादव और कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला ने संभाली। दोनों के बीच कई राउंड बातचीत हुई। सपा नेतृत्व को बताया गया कि नवरात्र में कांग्रेस की ओर से आने वाली पहली सूची में ही सपा प्रत्याशियों के नाम भी होंगे। सपा का कहना है कि गठबंधन के तहत छह सीटें उसे देने की बात हुई थी। हालांकि सपा ने दो सीटें और मांगी थी।

लखनऊ में सपा कार्यालय पर हुई मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह समीक्षा भी की कि कौन प्रत्याशी जीतने स्तिथि में है और कहां ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सपा मध्य प्रदेश में कुल 33 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...