Breaking News

रालोद के ”किसान संदेश अभियान” के तहत मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से 50 हजार पत्र भेजने की तैयारी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाये जा रहे किसान संदेश अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान भाई अपनी आवाज को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 9 जनवरी को किसान संदेश अभियान के प्रथम चरण में पूरे प्रदेश भर से जिला मुख्यालयों के माध्यम से 50000 से भी अधिक किसान एक साथ किसान संदेश अभियान पत्र को मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

श्री सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश से लगभग 20000 हजार किसानों ने इस अभियान में हिस्सा लेकर गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने के लिए स्वयं के हस्ताक्षर युक्त किसान संदेश पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी 5 जनवरी को किसान संदेश अभियान के तहत हैशटैग कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें 50000 से अधिक किसानों ने एक साथ हैशटैग किया। जोकि भारत के ट्विटर ट्रेंड में 35वें स्थान पर रिकॉर्ड दर्ज किया। किसानों का यह कदम उत्तर प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को बड़ा संदेश देने वाला है।

टेंट सिटी में हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी और जीआई उत्पादों के भी लगेंगे स्टॉल

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को प्रथम चरण के दिन आगामी दिशा निर्धारण तय होगा और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को चेतावनी देने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। प्रदेश के किसानों के हक के लिए राष्ट्रीय लोकदल सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जयन्त चैधरी सदन में लगातार किसानों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य के ब्याज सहित भुगतान तथा लाभकारी मूल्य घोषित कराने के लिए यदि सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ा तो राष्ट्रीय लोकदल पीछे नहीं हटने वाला क्योंकि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

न‌ए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुई कार्यशाला

लखनऊ विश्विद्यालय के विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था प्रो बोनो क्लब के द्वारा आज एक ...