Breaking News

पृथ्वी शॉ ने शतक लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा और देवदत्त पडिक्कल ने भी जड़ा सैकड़ा

मुंबई के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार (नौ फरवरी) को विस्फोटक बल्लेबाजी की। पृथ्वी ने एलीट ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 102 गेंद पर ही सैकड़ा पूरा कर लिया। पृथ्वी 185 गेंद पर 159 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक जड़ा। उन्होंने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ सैकड़ा लगाया।

पृथ्वी ने लंच से पहले ही शतक पूरा कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के लिए मैच के पहले सत्र (लंच तक) में ही दो बार शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 में असम के खिलाफ मैच के पहले ही सत्र शतक लगा दिया था। पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं। फिटनेस और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टीम में नहीं लिया जा रहा है। पृथ्वी ने भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

नहीं चला अजिंक्य रहाणे का बल्ला
पृथ्वी की पारी की मदद से मुंबई ने पहले दिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ चार विकेट पर 310 रन बना लिए। खेल समाप्ति के समय सूर्यांश शेडगे 17 और हार्दिक तमोरे एक रन बनाकर नाबाद थे। पृथ्वी के अलावा भूपने लालवानी ने भी शतक लगाया। उन्होंने 102 रन बनाए। अमोल भटकल 16 और कप्तान अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के लिए यह सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह लगातार फेल हो रहे हैं।

पुजारा ने वापसी का दावा ठोका
सौराष्ट्र के लिए राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने वापसी का दावा ठोक दिया है। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 62वां शतक लगाया। पुजारा इस सीजन में एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। उन्हें पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया था। अब लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर वापसी की राह आसान बना रहे हैं। पुजारा के शतक की मदद से सौराष्ट्र ने पहले दिन चार विकेट पर 242 रन बना लिए। शेल्डन जैक्सन 78 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विश्वराज जडेजा 22 और हार्विक देसाई 21 रन बनाकर आउट हुए। केविन जिवराजानी खाता नहीं खोल सके।

पडिक्कल ने सीजन का तीसरा शतक जड़ा
कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ शतक लगाया। यह सीजन में उनका तीसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त ने पंजाब के खिलाफ 193 और गोवा के खिलाफ 105 रन बनाए थे। उन्हें भारत ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी एक शतक लगाया था। देवदत्त ने 105 रन बनाए थे। कर्नाटक ने पहले दिन पांच विकेट पर 288 रन बनाए। पडिक्कल 151 और हार्दिक राज 35 रन बनाकर नाबाद हैं। रविकुमार समर्थ ने 57, मयंक अग्रवाल ने 20 और निकिन जोस ने 13 रन बनाए। किशन बेदरे तीन और मनीष पांडे एक रन बनाकर आउट हुए।

About News Desk (P)

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...