Breaking News

चिन्मयानंद को लेकर भड़की प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उसी तरह से संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था।

उन्नाव बलात्कार मामले में

उन्होंने ट्वीट कर कहा, उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। प्रियंका ने कहा, अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

वहीं दूसरी ओर, चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि अगर जल्दी ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। छात्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज गई और वहां उसके पिता ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर वकीलों से सलाह मशविरा भी किया। उधर, चिन्मयानंद को बुधवार (18 सितंबर) को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...