Breaking News

प्रियंका कल जायेंगी वाराणसी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी जाएंगी। उनका दौरा कुल चार घंटे का होगा। वे यहां पूजा करेंगी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध में शामिल आन्दोलनकारियों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि एक है डेढ़ साल का चंपक, जिसके माता-पिता को जेल हो गयी थी। वे नागरिकता संशोधन कानून की विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वे कई राजनितिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगी।

प्रियंका गांधी आंदोलन के दौरान पकड़े गए और मारे गए लोगों के परिजनों से जा जाकर मिल रही है। लखनऊ और पश्चिमी यूपी के बाद अब उनका काफिला वाराणसी पहुंच रहा है, जहां वे बड़े पैमाने पर जेल भेजे गये लोगों से बातचीत करेंगी। इसमें डेढ़ साल के चंपक के मां बाप भी शामिल हैं।
चंपक की मां एकता सिंह ने बताया कि उन्हें भी न्यौता मिला है लेकिन, उन्होंने अभी तय नहीं किया है वे जायेंगी या नहीं। चंपक का दर्द आंदोलन के समय बहुत फेमस हुआ था।

About Samar Saleel

Check Also

एसबीआई कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए एसबीआई कार्ड ‘माइल्स’ लॉन्च किया

भारत के सबसे बड़े प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड इश्यूअर एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने ट्रैवेल पर ...