Breaking News

बॉन्ड निवेश से प्रगति

उत्तर भारत के प्रथम म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग का गौरव लखनऊ को मिला। इसके पहले सर्वाधिक तीव्र गति से बढ़ने वाली राजधानी होने का भी स्थान मिला था। स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज हुई। पिछले दिनों मुम्बई में लखनऊ म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया गया। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर निगमों नित नई उच्चाईयो को छू रहा है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन का भी सहयोग उल्लेखनीय है।

उन्होंने सिद्धार्थ नाथ, सतीश महाना,सचिव डीएस मिश्रा,उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार केशव वर्मा,नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।लखनऊ देश के सबसे बड़े प्रदेश की राजधानी है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ जी लगातार कार्य कर रहे है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश के तमाम योजनाओं में उत्तर प्रदेश ने अपना सर्वोत्तम और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में यूपी उत्तर भारत मे बॉण्ड जारी करने वाला प्रथम राज्य बना है। उत्तर भारत मे बॉण्ड जारी करने वाला लखनऊ प्रथम नगर निगम बना है। लखनऊ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय लाल जी टण्डन जी की धरती है।

लखनऊ के चहुमुखी विकास,लखनऊ की सूरत बदलने का कार्य इन दोनों महानुभावों के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ है। वर्तमान समय में प्रदेश उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास सभी को आकर्षित कर रहा है। राजधानी लखनऊ की अपनी एक अलग ही पहचान है। भगवान श्री राम के अनुज भगवान लक्ष्मण द्वारा बसाई गयी है। लखनऊ की एक पहचान यह भी है कि यह नगर गंगा जमुनी तहजीब और संस्कृति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में यहाँ का चहुमुखी विकास हो रहा है, लखनऊ ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 12वां नंबर हासिल किया है। यहाँ की स्वच्छ सड़के,स्वच्छ वातावरण, मेट्रो की रफ्तार, चिकित्सा की उचित व्यवस्था,आईटी सिटी, लखनऊ को स्मार्ट सिटी का रूप दे रहे है। लखनऊ नगर निगम में सुचिता और पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे है। संयुक्ता भाटिया ने कहा कि फरवरी 2018 लखनऊ में हुए स्मार्ट सिटी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगर निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम को म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की घोषणा की थी। जिसको योगी आदित्यनाथ द्वारा चैलेंज के रूप में लेते हुए अमृत योजना के अंतर्गत म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने के लिए नगर विकास विभाग को निर्देशित किया गया। नगर निगम लखनऊ ने म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

महापौर ने कहा कि कोविड-19 के समय वर्तमान मंदी में अर्थव्यवस्था की विपरीत परिस्थितियों में लखनऊ नगर निगम ने अपने दो सौ करोड़ के प्रथम म्युनिसिपल बांड को कुल इक्कीस बिड के सापेक्ष चार सौ पचास करोड़ सब्सक्राइब हुआ। यह बांड सौ करोड़ रुपये और सौ करोड़ ग्रीन शू विकल्प के साथ 8.5 प्रतिशत ब्याज की दर पर 4.5 गुना सब्सक्राइब हुआ। जो अब तक देश मे जारी क्रेडिट रेटिंग डबल A में न्यूनतम दर है तथा सभी तरह की म्युनिसिपल क्रेडिट रेटिंग में पुणे नगर निगम के बाद द्वितीय न्यूनतम दर पर सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही लखनऊ नगर निगम ने उत्तर भारत मे प्रथम म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने का ऐतिहासिक दर्जा प्राप्त किया।

नगर निगम लखनऊ द्वारा म्युनिसिपल बॉण्ड जारी होने से विभिन्न प्रकार के लाभ दृष्टिगत हुए जैसे लखनऊ नगर निगम के कार्य प्रणाली में कॉरपोरेट कल्चर की भांति संचालित करने में विभाग की वित्तीय प्रबंधन,प्रशासन एवं नियंत्रण में सुधार आया है। लेखा विभाग में डबल एंट्री सिस्टम लागू किया गया। जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में अनुमानित बजट बनाये जाने के स्थान पर वास्तविक आय व्यय प्रावधानित करते हुए बजट तैयार किया जा रहा है।

बैलेंस शीट की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई गई। ऑडिटेड बैलेंस शीट तैयार होने से नगर निगम को होने वाले आर्थिक भुगतान का भी आंकलन किया जा सका। दोहरे भुगतान जैसी अनियमितता भी समाप्त हो गयी। बॉण्ड की शर्तों के अनुरूप आय पक्ष में प्रमुख स्त्रोत गृहकर की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन करते हुए डिजिटल माध्यम से घर बैठे गृहकर भुगतान की सुविधा भी जनता को प्रदान की गयी। लखनऊ नगर निगम में बॉण्ड जारी होने से प्राप्त होने वाले लाभ के अतिरिक्त नगर निगम के कार्यो में पारदर्शिता और योजनाओं में तीव्रता आने से शहर का विकास तेजी से होगा।

इस बॉण्ड की धनराशि से अवासीय योजनाएं शीघ्र पूरी की जा सकेंगी। इस योजना में उच्च वर्ग से लेकर अति निर्धन नागरिकों के आवास हेतु प्राविधान किया गया है, जिससे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सबको आवास दिए जाने की पूर्ति में सकारात्मक प्रयास फलित होगा। बॉन्ड का निवेश होने से लखनऊ और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...