Breaking News

आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रगति

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना आपदा को अवसर में बदलने का सन्देश दिया था। इसी के अनुरूप उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी शुभारंभ किया था। कोरोना वैक्सीन निर्माण से आत्मनिर्भर भारत का गौरव दुनिया में गूंज रहा है।

सैकड़ो देशों को कोरोना वैक्सीन भेजी जा रही है। इसी के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः का भारतीय चिंतन में दुनिया में पहुंच रहा है। इसके अलावा अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत अभियान आगे बढ़ रहा है।

राज्यपाल ने की सराहना

भारत निर्मित वेंटिलेटर पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया संस्था द्वारा प्रदेश सरकार को दिये जाने वाले मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर हेतु राजभवन में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया संस्था द्वारा अपने सीएसआर फण्ड का उपयोग करते हुये प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के उपयोगार्थ आज तीस मेक इन इंडिया वेन्टीलेटर उपलब्ध कराये है। इसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने कहा आज उपलब्ध कराये गये वेन्टीलेटर कीमती मानव जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यपाल ने कोविड-19 संक्रमण पर चर्चा करते हुये कहा कि वर्ष 2020 में भारत सहित पूरे विश्व के समक्ष महामारी कोविड-19 के संक्रमण से अत्यंत गंभीर परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गयी थीं। इस वैश्विक महामारी से बचाव एवं उपचार के लिये हर देश अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहा है।

इस दौरान वेन्टीलेटर की मांग पूरी दुनिया में एकाएक बढ़ गई थी। मानव जीवन को बचाने के लिये हमारे देश के चिकित्सालयों में भी वेन्टीलेटर्स अपेक्षा से कम उपलब्ध थे। आज उपलब्ध हो रहे वेन्टीलेटर से चिकित्सा कार्य में मदद मिलेगी।

कोरोना योद्धाओं का सेवा कार्य

आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि कोरोना अवधि में हमारे चिकित्सकों वैज्ञानिकों,विद्वतजनों शोधार्थियों,पुलिस कर्मियो,सफाई कर्मयोगियों,स्वयं सेवी संस्थाओं,शासन प्रशासन के लोगों ने अभूतपूर्व सेवाएं प्रदान की हैं। इनके सहयोग से कोरोना के विरुद्ध जंग को मजबूती मिली।

प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आज फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया द्वारा जो मेक-इन-इंडिया वेंटिलेटर उपलब्ध कराये गये हैं, उन वेंटीलेटरों को सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के दस प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को भेजे जाएंगे।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...