Breaking News

समाज के प्रति सहयोगी भाव

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विद्यार्थियों व युवाओं को शिक्षा के साथ ही समाज सेवा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है। उनकी मान्यता है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें समाज की सहायता करने का बोध होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वह लोगों की आवयकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गो के उत्थान हेतु आप कार्य करें।

राष्ट्र के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। उनका सामना करने के लिए हमारी युवा शक्ति को अनुशासित होकर एक अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान देना पड़ेगा। इसके साथ ही देश की क्षमताओं को विकसित करने का भार आप नवयुवकों पर ही है, जिन्हें सामर्थ्य और आत्मविश्वास से पूरा करना होगा।

आनन्दी बेन पटेल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर में अपनी सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश का नाम ऊँचा करने वाले NCC कैडेट्स के राज्यपाल स्वर्ण एवं रजत पदक वितरण व अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित किया।

NCC कैडेट्स की कर्तव्यनिष्ठा

राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट के कार्यों को प्रशंसनीय बताया। कहा कि उनकी एकता, अनुशासन,कड़ी मेहनत, समर्पण,टीमवर्क के प्रति उनकी कटिबद्धता के पोषित गुणों को आत्मसात करते हैं। साथ ही निःस्वार्थ सेवा और नेतृत्व की भावना रखते हैं। इतना ही नहीं देश में प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी इन कैडेटों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई जाती है। राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन अपनी पूर्ण क्षमता के साथ देश सेवा के महत्वपूर्ण कार्य में लगा हुआ है।

आपदा काल में राहत कार्य

राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति आपदा के समय कैडेट्स सदैव राहत कार्य में सहयोग करते है। कोविड-19 महामारी एवं लाॅकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग पाॅंच हजार दो सौ अस्सी एनसीसी कैडट्स ने स्वयं सेवक के रूप में सहयोग किया।

UP में NCC का विस्तार

उत्तर प्रदेश में एनसीसी के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि सीमावर्ती इलाकों में ग्यारह हजार नौ सौ बाइस कैडेट्स का नामांकन और एक अन्य सेवा कार्य के अन्तर्गत ग्यारह हजार सात सौ पांच कैडेट्स का नामांकन एक बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके साथ ही लाॅकडाउन होते हुए भी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैम्प का आयोजन और ऑनलाइन ट्रेनिंग के द्वारा एनसीसी पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाना भी सराहनीय कार्य है।

राज्यपाल ने एनसीसी जैसे संगठनों में महिला कैडेटों की बढ़ रही संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज सशस्त्र बलों में महिला कैडेटों के लिए नये अवसर उभर रहे हैं,जो हमारी बेटियों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...