Breaking News

गौ माता की रक्षा करना परम धर्म: संजय वर्मा

कानपुर देहात। अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के पृदेश अध्यक्ष संजय वर्मा ने आज तहसील रसूलाबाद मे एक बैठक करते हुए कहा कि कुछ आसामाजिक तत्व हमारी गौ माता का शोषण कर रहे है। जबकि हमारे हिन्दू धर्म में गौ को माता कहा जाता है। और जो लोग गौ सेवा करतें है।उनके सभी काम पूर्ण होने लगते है।

हम लोगों के घरो मे आज सबसे पहले गौ की रोटी निकाल कर खिलाई जाती हैं। तथा हमारा उद्देश्य है कि हमारी गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जावे। ऐसा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एव परिषद की भावना है और इसीलिए ये परिषद काम कर रही हैं।आप सभी पदाधिकारियों से मेरी अपील है कि आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में गौ की रक्षा करे तथा गौ माता पर शोषण न होने दे। इस बैठक मे प्रदेश मंत्री रसालिका सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया सहित अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

यूपी सरकार के मंत्री बोले- वोटबैंक के चक्कर में अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे अखिलेश

Lucknow। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा पिछले दिनों गौशालाओं को ...