Breaking News

जन कल्याण का विकास उत्सव

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रमाणों के आधार पर विकास उत्सव का शुभारंभ किया था। यह क्रम अगले के दिन तक जारी रहेगा। साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार ने अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया था। सत्ता पक्ष इससे उत्साहित है। जबकि विपक्ष ने इसे झूठ बताया है। लेकिन यह समझना होगा कि उपलब्धियां प्रत्यक्ष दिखाई देती है। ‘

बिजली आपूर्ति, कानून व्यवस्था माफिया की अवैध समाप्ति, निवेश, सड़क व एक्सप्रेस वे, निर्धन आवास निशुल्क राशन, निशुल्क बिजली कनेक्शन, राहत व किसान सम्मान निधि का शत प्रतिशत भुगतान, मेडिकल कॉलेज, एयर पोर्ट, तीर्थाटन पर्यटन विकास आदि के विषय प्रत्यक्ष है। कोई भी सरकार इन पर झूठ नहीं बोल सकती। योगी सरकार ने तो लिखित रूप में अपनी उपलब्धियां बताई है। इन सभी का भौतिक सत्यापन किया जा सकता है। जिन करोड़ो लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है,उनसे भी संवाद किया जा सकता है। ऐसे में सरकार के दावों को तुरत झूठ बताने से काम नहीं चलेगा। योजनाओं से लाभान्वित लोग ही इससे सहमत नहीं हो सकते। यह कहने से भी काम नहीं चलेगा कि पिछली सरकार की योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। वस्तुतः यह अपनी ही कमजोरी उजागर करने जैसा है। इसका मतलब कि पहले पांच वर्षों का पर्याप्त उपयोग नहीं किया गया। सरकार में निरंतरता होती है।

पिछली सरकार यदि योजना बनाने या शिलान्यास करके विदा होती है,तो उसे अंजाम तक पहुंचाना अगली सरकार की जिम्मेदारी होती है। वर्तमान केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्षों से लंबित अनेक योजनाओं को पूरा किया है। इसके अलावा ऐसी अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया,जिनके बारे में पिछली सरकारों ने कल्पना तक नहीं की थी। अनेक योजनाओं पर पिछली सरकारों की गति भी बहुत धीमी थी। वर्तमान सरकार ने उन्हें कई गुना अधिक तेजी से संचालित किया। योगी आदित्यनाथ ने विकास महोत्सव को भी जनकल्याण से जोड़ दिया है। वह स्वयं अनेक जनपदों में पहुंच कर योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे है।

इस क्रम में उन्होंने मुरादाबाद में तीस विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें तेईस पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण सम्मिलित हैं। उन्होंने मुरादाबाद जिला अस्पताल में स्थापित दो आक्सीजन प्लाण्टों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने शासन की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। योगी आदित्यनाथ बिजनौर में केन्द्र सहायतित योजना फेज तीन के अन्तर्गत निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया।

उन्होने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किये। इसे महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज नाम दिया गया है। महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज,बिजनौर की प्रस्तावित लागत दो सौ इक्यासी करोड़ रुपये से अधिक थी। प्रदेश सरकार की मितव्ययिता व पारदर्शी व्यवस्था से यह मेडिकल कॉलेज लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये से कम में बनकर तैयार होगा। आजादी के बाद से पांच वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज बने थे। विगत साढ़े चार वर्ष में बत्तीस नये राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्मित कराकर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत अवसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। गोरखपुर व रायबरेली में एम्स प्रारम्भ हो चुके हैं। बिजनौर के धामपुर में सौ बेड का एक नया हॉस्पिटल जनता की सेवा में समर्पित किया जा चुका है।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में एडवान्स्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करायी है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही गन्ना के खरीद मूल्य में वृद्धि की घोषणा करने वाली है। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में कहीं भी कोई दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश में सभी पर्व व त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार महापुरुषों को सम्मान प्रदान करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। प्रदेश सरकार लखनऊ में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का भव्य स्मारक बनाने का कार्य कर रही है। काशी में संत रविदास के पावन प्राकट्य स्थल पर भी उनका भव्य मंदिर निर्मित करा रही है। प्रदेश में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाने की कार्यवाही की जा रही है।

महर्षि वाल्मीकि की पवित्र साधना स्थली लालापुर में पयर्टन की विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित कराया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आगामी तीन वर्षों के अंदर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह दुनिया का दिव्य एवं भव्य मंदिर होगा। इससे हर भारतवासी को गौरव की अनुभूति होगी। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सत्ता संभालने के फौरन बाद ही छियासी लाख किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। प्रदेश में कोरोना कालखण्ड में गरीबों को निःशुल्क इलाज व भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के पन्द्रह करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत मुरादाबाद के विश्वविख्यात पीतल उद्योग को नई दिशा व दशा प्रदान की है। जिसके फलस्वरूप मुरादाबाद एक निर्यात हब के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल हुआ है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उद्योग से जुडे़ लोगों के कल्याण हेतु एक जनपद।एक उत्पाद योजना बनाई गयी है। मुरादाबाद का पीतल उद्योग विश्वविख्यात है। यहां से छह हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात विदेशों को किया जाता है। यह निर्यात का हब है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत अनेक जनपदों के स्थानीय व परम्परागत उत्पाद को नया स्वरूप दिया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध हुए है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार उत्तर प्रदेश को स्वच्छ,स्वस्थ,समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबके विकास के लिए कार्य करने वाली सरकार ही अच्छी होती है। विगत साढे़ चार वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। गांव व शहर सभी जगह बिजली की समान रूप से आपूर्ति की जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समान रूप से जनता को मिल रहा है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एण्टी रोमियो स्क्वायड के साथ ही बेटियों की सुरक्षा हेतु तीस हजार महिला सिपाही की भर्ती की है। बेटियों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन सेवा को भी संचालित किया गया है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बयालीस लाख लोगों को प्रदेश में आवास उपलब्ध कराये गये हैं, बुजुर्गों एवं निराश्रित महिलाओं को सरकार पेंशन का लाभ दे रही है। इन सभी आधारों पर ही विकास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...