Breaking News

सियासी अंदाज पर सवाल

 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश के चुनावी सफर में भाजपा और सपा आमने सामने है। दोनों पार्टियां अलग अलग विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है। इसके पहले पांच वर्ष तक सपा की सरकार थी। उसे भी बहुमत के साथ पांच वर्ष तक सरकार चलाने का अवसर मिला था। इस समय भाजपा की सरकार है। इसके भी पांच वर्ष के कार्य सामने है।

दोनों सरकारों ने अपनी विचारधारा के अनुरूप शासन किया। इस समय चुनाव में इसी पर द्वंद चल रहा है। कांग्रेस मुकाबले से बाहर लग रही है। लेकिन वैचारिक आधार पर उसमें और सपा में फर्क करना मुश्किल है। भाजपा का दावा है कि सरकार के पांच वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। उसने आतंकी व माफिया तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की। चुनाव प्रचार के दौरान अहमदाबाद की आतंकी घटना पर न्यायपालिका का निर्णय आया।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे लेकर सपा और कांग्रेस दोनों से सवाल किया। कहा कि पहले चरण से चौथे चरण तक सपा व कांग्रेस से कई सवाल पूंछे गए। किंतु उनका जबाब नहीं मिला। पहले सपा उम्मीदवारों की सूची पर सवाल किया गया था। इसमें आरोपियों के नाम थे। अहमदाबाद बम धमाकों का निर्णय को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर भी सवाल उठे। आजमगढ़ की चर्चा पहले नकारात्मक घटनाओं के लिए होती थी।

विगत पांच वर्षों में यह धारणा बदल गई। अब आजमगढ़ विकास यात्रा में सहभागी है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से भी सवाल किया। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को फिजूल की बात बताया गया था। जबकि भाजपा सरकार ने ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध माफियाओं के कार्रवाई की है। दुबारा जनादेश मिलने पर पर भी इस नीति पर अमल किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...