Breaking News

राहुल गांधी आज संसद में कर सकते है ऐसा, लंदन में दिए भाषण पर..

लंदन से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद में भी वापसी होने जा रही है। खबर है कि गुरुवार को वह सदन पहुंचेंगे। संभावनाएं हैं कि इस दौरान वह पत्रकारों से लंदन में दिए भाषण पर हुए विवाद पर भी बात कर सकते हैं।

विपिन अग्निहोत्री की फिल्म “वादा” का प्रीमियर हुआ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर

राहुल गांधी

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक सत्र में कांग्रेस सांसद ने भारत में लोकतंत्र पर हमले की बात कही थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि सभी संस्थाओं पर कब्जा हो चुका है।

भाजपा के आरोपों के बीच कांग्रेस पार्टी राहुल के बचाव में उतर आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘माफी की मांग कर रहे लोगों से मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं। पीएम मोदी 5-6 देशों में गए और देश के लोगों के शर्मिंदा किया और कहा कि भारत में पैदा होना पाप है। अभिव्यक्ति और बोलने की आजादी को कमजोर किया गया है। सच बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र का अंत नहीं तो क्या है?’

इधर, बजट सत्र के दूसरे चरण में राहुल के बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राहुल से माफी की मांग कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था, ‘आज, देश का हर नागरिक भारतीय संसद के लिए माफी की मांग कर रहा है…।’ संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस सांसद के लंदन में दिए भाषण पर विवाद हुआ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल पर संसद का अपमान करने के आरोप लगाए हैं।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका में ट्रांजिट हाउस निर्माण के लिए भारत ने दी अतिरिक्त धनराशि

कोलंबो। श्रीलंका में तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रांजिट हाउस (पारगमन घर) के निर्माण को ...