Breaking News

स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी, इस दिन दोपहर 1 बजे के बाद नहीं होगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला से निकलकर पंजाब पहुंची। बुधवार से पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भ्रमण करेगी।

विश्व में मंदी लेकिन भारत के लिए अवसर

पंजाब पहुंचने के बाद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा के साथ इसे शुरू करने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। आज दोपहर कोई पदयात्रा नहीं होगी।

अंबाला में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा कि लोहड़ी समारोह के मद्देनजर 12 और 13 जनवरी को दोपहर एक बजे के बाद पंजाब में कोई पदयात्रा नहीं होगी। यात्रा 14 जनवरी को फिर शुरू होगी। राहुल गांधी 15 जनवरी को जालंधर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजर चुकी है।

About News Room lko

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...