Breaking News

राजनीति में जाने की कोई इच्छा नही-निशांत


पटना. बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। वो आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगे,इस संबंध में उन्होंने अपने पिता को बता भी दिया है।

निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है,जब बिहार के प्रमुख राजनेताओं की अगली पीढ़ी के सत्ता व पार्टी संभालने पर जोर दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दो दिन पहले ही कहा था कि उनके बेटे तेजस्वी यादव में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं। वहीं लालू ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि उनकी व नीतीश कुमार की उम्र हो चली है और अब भविष्य बच्चों का है।

ज्ञातव्य हो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी व तेज प्रताप के अलावा रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे जमुई से सांसद हैं और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। जबकि लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं,और बड़े बेटे तेजप्रताप राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

बावजूद इसके निशांत कुमार ने कहा कि उनकी राजनीति में न तो रुचि है और न ही उसकी उन्हों कोई समझ है। उनके पिता ने हमेशा बिहार की सेवा की है। बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार वह बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं,ईश्वर ने उन्हें इसके लिए अपना आशीर्वाद भी दिया है।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि अगर देश की जनता चाहेगी और ईश्वर का आशीर्वाद होगा तो वह अवश्य प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता के पास विजन है। आ

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...