Breaking News

भारतीय प्रजातंत्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें राम लोचन

लखनऊ। भारतीय प्रजातंत्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपूजन दीक्षित की सहमति से अयोध्या के राम लोचन शरण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी देते हुये पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता विभा शुक्ला ने बताया कि मनोनयन के साथ ही रामलोचन शरण ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।

रामलोचन ने पार्टी की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद कहाकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपूजन दीक्षित के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाने में पूरी तत्परता के साथ कार्य करूंगा। वहीं दूसरी ओर रामलोचन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपूजन दीक्षित ने कहा कि पार्टी जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर पर रिक्त सभी पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जायेगी।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...