Breaking News

राम की पैढी पर हुआ लेजर शो का रिहर्सल, युद्ध स्तर पर चल रहा है अयोध्या को सजाने का कार्य

अयोध्या। राम की पैढी पर इन दिनों युद्ध स्तर पर सजाने का कार्य चल रहा है। राम की पैढी पर बड़ी स्क्रीन पर लाइट एवं साउंड शो के लिए खम्भें लगाये गये हैं। जो श्रद्धालुओं, दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। दीपोत्सव व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है।

👉अयोध्या रेलवे स्टेशन के सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण हों: लल्लू सिंह

राम की पैढी पर हुआ लेजर शो का रिहर्सल, युद्ध स्तर पर चल रहा है अयोध्या को सजाने का कार्य

नागेश्वर नाथ मंदिर के पहले चार बड़े खम्भें लगाये गये हैं। जिसमें सपेद रंग की स्क्रीन लगाई गई है। 50 फिट से ज्यादा उंचाई वाले खम्भों की पर लगी स्क्रीन आकर्षित कर रही है। इसके जरिए लाइट एवं साउंड शो की तैयारी हो रही है। इसके द्वारा रामायण के विभिन्न भागों को दिखाया जाएगा।

👉महिला आरक्षण कानून से महिलाएं सभी क्षेत्रों में बनेंगी शक्तिशाली: रोली सिंह

राम की पैढी पर हुआ लेजर शो का रिहर्सल, युद्ध स्तर पर चल रहा है अयोध्या को सजाने का कार्य

राम की पैढी पर प्रवाहित जल के बीच में फव्वारा लगाया गया है। फव्वारे आकर्षित कर रहे हैं। जैसे जैसे दीपोत्सव की तिथि नजदीक आ रही है। राम की पैढी पर एवं श्रध्दालुओं का आना जाना लगा हुआ है। दीपोत्सव कार्य युध्दस्तर पर चल रहा है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...