Breaking News

बिधूना नगर पंचायत के वार्डो का आरक्षण हुआ जारी, चार सभासदों का खेल हुआ खराब, दो वार्डो का छोड़ सभी का बदला आरक्षण

बिधूना। नगर विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत बिधूना के वार्डो का आरक्षण घोषित कर दिया है। नये घोषित आरक्षण में दो वार्डो को छोड़कर सभी का आरक्षण बदल गया है। जिसके चलते चार वर्तमान सभासदों के वार्ड अन्य वर्गो के लिए आरक्षित हो जाने से उनका खेल खराब हो गया है। जिसमें तीन सभासदों ने दूसरे वार्डो में अपने लिए संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दीं हैं। जबकि एक सभासद को अपने परिवार की महिला चुनाव मैदान में उतारनी पड़ेगी।

नगर विकास विभाग द्वारा गुरूवार की शाम जारी की गयी आरक्षण सूची के अनुसार नगर पंचायत बिधूना के 15 वार्ड निम्नानुसार आरक्षित हुए हैं। वार्ड नम्बर 01 (पुराना बिधूना) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 02 (अम्बेडकर नगर) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 03 (आदर्श नगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नम्बर 04 (चन्दरपुर) अनुसूचित जाति, वार्ड नम्बर 05 (गांधी नगर) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 06 (सूरजपुर) महिला, वार्ड नम्बर 07 (किशोरगंज) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 08 (लोहिया नगर) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 09 (नवीनबस्ती पूर्वी) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नम्बर 10 (जवाहर नगर) महिला, वार्ड नम्बर 11 (तिलक नगर) अनारक्षित, वार्ड नम्बर 12 (नवीनबस्ती पश्चिमी) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नम्बर 13 (आर्य नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नम्बर 14 (कछपुरा) पिछड़ा वर्ग महिला एवं वार्ड नम्बर 15 (लोहा बाजार) अनारक्षित श्रेणी में हैं।

उक्त वार्डो में पिछले चुनाव में वार्ड नम्बर 3 (आदर्श नगर) अनारक्षित था जहां से पिछड़ा वर्ग के प्रेम सिंह शाक्य सभासद निर्वाचित हुए थे। इसी तरह वार्ड नम्बर 4 (चन्दरपुर) अनारक्षित था जहां से पिछड़ा वर्ग के सतीश प्रजापति निर्वाचित हुए थे। वार्ड नम्बर 13 (आर्य नगर) अनारक्षित था जहां से सामान्य वर्ग के संतोष गुप्ता लालजी सभासद निर्वाचित हुए थे। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 10 (जवाहर नगर) पहले अनारक्षित था जहां से पिछड़ा वर्ग के नाजिम खान सभासद निर्वाचित हुए थे। उक्त चारों वार्ड अब अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए आरक्षित होने से तीन सभासदों प्रेम सिंह शाक्य, सतीश प्रजापति व संतोष गुप्ता लालजी का खेल खराब हो गया है। जो कि अब दूसरे वार्डो में अपने लिए संभावनाएं तलाशने में जुट गये हैं। जबकि चैथे सभासद नाजिम खान को अपने परिवार की महिला चुनावी मैदान में उतारनी पड़ेगी। जिससे इस वार्ड में भी चेहरा बदना तय हो गया है।

नेहरू यूनिवर्सिटी के दीवारों पर… ‘अज्ञात तत्वों’ जिम्मेदार, एबीवीपी ने की कड़ी निंदा

वार्ड नम्बर 01 (पुराना बिधूना) अनारक्षित हो गया है। यह वार्ड पहले अनुसूचति जाति महिला के आरक्षित था और यहां से वन्दना सभासद थीं। वार्ड नम्बर 02 (अम्बेडकर नगर) अनारक्षित हो गया है। यह वार्ड पहले अनुसचित जाति के लिए आरक्षित था और यहां से कप्तान सिंह सभासद थे। वार्ड नम्बर 03 (आदर्श नगर) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। यह वार्ड पहले अनारक्षित था और यहां से प्रेम सिंह शाक्य सभासद थे। वार्ड नम्बर 04 (चन्दरपुर) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है। यह वार्ड पहले अनारक्षित था और यहां से सतीश प्रजापति सभासद थे। वार्ड नम्बर 05 (गांधी नगर) अनारक्षित है जो कि पहले भी अनारक्षित था और यहां पर पिछले तीन बार से लगातार अशोक सिंह चैहान सभासद हैं।

वार्ड नम्बर 06 (सूरजपुर) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। यह वार्ड पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था और यहां से सुघरश्री यादव सभासद थीं। वार्ड नम्बर 07 (किशोरगंज) अनारक्षित है जो कि पहले महिला के लिए आरक्षित था और यहां से अर्चना गुप्ता सभासद थीं। वार्ड नम्बर 08 (लोहिया नगर) अनारक्षित हुआ है। जो कि पहले पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित था और यहां से सरिता यादव सभासद थीं। वार्ड नम्बर 09 (नवीनबस्ती पूर्वी) पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। पहले यह अनारक्षित था और यहां से पिछड़ा वर्ग के प्रमोद यादव पिंकी सभासद थे। वार्ड नम्बर 10 (जवाहर नगर) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पहले यह अनारक्षित था और यहां से नाजिम खान सभासद थे।

वार्ड नम्बर 11 (तिलक नगर) अनारक्षित हुआ है। पहले यह पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था और यहां से नूर मोहम्मद सभासद थे। वार्ड नम्बर 12 (नवीनबस्ती पश्चिमी) पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पहले ये महिला के आरक्षित था और यहांसे पिछड़ा वर्ग की शिवानी यादव सभासद थीं। वार्ड नम्बर 13 (आर्य नगर) पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है पहले यह अनारक्षित था और इस वार्ड से संतोष गुपता लालजी पिछले चार कार्यकाल से सभासद चुने जा रहे थे। वार्ड नम्बर 14 (कछपुरा) पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पहले ये वार्ड अनारक्षित था और यहां से पिछड़ा वर्ग की गुलनाज बेगम सभासद थीं। एवं वार्ड नम्बर 15 (लोहा बाजार) अनारक्षित है जो कि पहले भी अनारक्षित था जहां से पिछले दो कार्यकाल से अनिल स्वर्णकार सभासद चुने जा रहे हैं।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अंसारी की मौत पर सियासी बवाल शुरू, BSP से लेकर AIMIM ने जहर देने के दावे की जांच की मांग की

बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत ...