Breaking News

सेवानिवृत्त आईएएस देवीदयाल का निधन

औरैया। जिले के अछल्दा क्षेत्र के मूल निवासी रिटायर्ड आईएएस एवं कांग्रेस नेता देवीदयाल दोहरे का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात्रि अंतिम सांस ली, वह 80 वर्ष के थे।

अछल्दा क्षेत्र के मुनागंज गांव में एक गरीब परिवार में सन् 1941 में बसन्त लाल के पुत्र रूप में उनका जन्म हुआ था। पढ़ाई में प्रतिभावान देवीदयाल एमए‌ एलएलबी के बाद आईएएस बने और वह जिलाधिकारी समेत विभिन्न पदों पर रहने के साथ भारत सरकार में कैबिनेट सचिव पेट्रोलियम व बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। सन् 2001 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने राजनीतिक भाग्य आजमाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और वर्ष 2009 में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े पर पराजय हांथ लगी।

सहज सरल स्वभाव के देवीदयाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 44 में रह रहे थे कुछ दिनों से बीमार होने के कारण उनका अपोलो अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था जहां पर बीती रात्रि 11 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर जिले में आते शोक की लहर दौड़ गई हर व्यक्ति दयाल साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और सहज सरल स्वभाव की चर्चा कर रहा है। स्वर्गीय देवीलाल की पुत्री अलकनंदा दयाल भी आईएएस अधिकारी हैं।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...