Breaking News

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा और खाद्य पदार्थ की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान : लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने महंगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं।आम आदमी लाचार है और सरकार से आस लगाए हुए है कि वह कुछ करेगी, वहीं सरकार सिर्फ जनता को झूठे आंकड़े देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। उसकी नीतियों से महंगाई बढ़ रही है और वह खुद भी आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर और अपनी इस करनी को देश के आर्थिक विकास के लिए जरूरी बताकर आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

श्री सिंह ने आरोप लगाया है की सरकार का काम चुनाव जीतना ही लक्ष्य है। अब महंगाई नियंत्रण सरकार का प्राथमिक विषय नहीं है। सरकारों का मुख्य उद्देश्य अब चुनाव जीतकर अपनी दलीय स्थिति मजबूत करना है। चुनावों में अनाप – शनाप खर्च है। उद्योगपतियों को मनमानी छूट दी जाती है, हाथ खोलकर सरकारी खर्चे किए जाते हैं, आधुनिकीकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाओं पर पानी की तरह पैसा बहाया जाएगा। सिंह ने कहा कि सरकार जनता के साथ खुली लूट मचाएं हुए है।

भाजपा पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने का वादा कर सत्ता में आई। फिर भी पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स वसूला जा रहा है। यह जनता के साथ धोखा ओर खुली लूट है। सरकार महंगाई की बढ़ती मार नहीं रोक रही है, जिससे आमजन अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। लोगो का महंगाई से हाल बुरा हाल है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...