Breaking News

रिया शाक्य ने चाचा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जो जैसा करता है उसे वैसा ही मिलता है

औरैया। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बीमार चल रहे निवर्तमान विधायक विनय शाक्य की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए छोटे भाई देवेश शाक्य और पुत्री रिया शाक्य के बीच चल रहा पारिवारिक मतभेद चुनावी मंचों पर सुनाई देने लगा है। भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य की पुत्री ने नाम लिए बिना, अपने चाचा को धोखेबाज बताते हुए उन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा है कि उनके चाचा देवेश शाक्य ने लोकसभा और प्रमुख चुनाव में पार्टी के साथ किया धोखा है।

रविवार को बिधूना में आयोजित एक जन सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्ररत्याशी रिया शाक्य की बोलने की बारी आई तो उन्होने कहा कि उनके पिता विनय शाक्य ने हमेशा सपा के खिलाफ संघर्ष किया। उनके 2018 में बीमार होने के बाद, स्वार्थी लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन की बात की थी तो मैंने और मेरे भाई सिद्धार्थ ने इसका विरोध किया था। इसके बाद उन्हीं स्वार्थी लोगों ने प्रमुख चुनाव में एरवा कटरा ब्लॉक में सपा का प्रमुख बनाकर परिवार के साथ ही नहीं बल्कि, पार्टी के साथ भी धोखा किया था। 2022 केे विधानसभा चुनाव से पहले, टिकट के लालच में मेरे चाचा देेवेश शाक्य सपा में शामिल हो गए थे, लेकिन सपा ने टिकट न देकर उनके साथ धोखा कर दिया।

रिया शाक्य यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपने पिता विनय शाक्य के लिए कहा कि बीमारी के कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक विनय शाक्य और देवेश शाक्य दोनों सपाई चोला ओढ़ चुके हैं। चुनावों की घोषणा के बाद, विनय शाक्य और उनके भाई देवेश शाक्य लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हो गए थे। देवेश शाक्य को बिधूना क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिधूना क्षेत्र से टिकट न देकर सपा से रेखा वर्मा को टिकट दिया। जिस तरह से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ विश्वासघात किया उसी तरीके से सपा ने भी उनके साथ टिकट न देकर उनको भी धोखा दिया। रिया शाक्य ने कहा कि जो जैसा करता है उसको वैसा ही बाद में मिल जाता है।

रिपोर्ट अनुपमा सेंगर

About reporter

Check Also

सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध कब्जा, 20 करोड़ की संपत्ति मुक्त

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Municipal Corporation Lucknow) द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त (Government Land ...