Breaking News

किसानों के मान सम्मान और उनके हितों के लिए कोई समझौता नहीं करेगा रालोद- अनिल दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे (Anil Dubey) का आज बाराबंकी के अहमदनगर टोल प्लाजा के पास बाराबंकी जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से वार्ता की।

लाल आतंक पर नकेल, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या घटकर हुई ’38’, कब खत्म होगा ‘माओवाद’?

इस अवसर पर किसानों और उपस्थित पार्टी जनों से संवाद करते हुये राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मध्य, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में अपने खोये हुये जनाधार को वापस लाने के लिए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी अजित सिंह के अनुयायियों और समर्थकों को जोड़ने का अभियान चला रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 तक संगठन को चुस्त दुरुस्त करेगा।

किसानों के मान सम्मान और उनके हितों के लिए कोई समझौता नहीं करेगा रालोद- अनिल दुबे

उन्होंने कहा कि रालोद जिला पंचायत चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मान सम्मान और उनके हितों के लिए कोई समझौता नहीं करेगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के हिन्दी विरोधी रूख को अपना मत स्पष्ट करें कि तमिलनाडु में हिन्दी चाहते है या नहीं।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है तथा शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व दिया जिसके माध्यम से प्रदेश और देश में चौधरी जयन्त सिंह केन्द्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में लगे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि गांव और किसान को समृद्ध करने के लिए गांव आधारित योजनाओं की श्रृंखला खड़ी करने के लिए कार्य किया जाए यही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था। कुटीर उद्योग धंधों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित करने और नौजवानों को हुनरमंद बनाने की उनकी हमेशा से कोशिश रही है।

इस अवसर पर अवध क्षेत्र के महासचिव रमेश द्विवेदी, महासचिव हनुमान शरण, रवीन्द्र मिश्र, हनुमान शरण, रामकुमार रावत, महादेव रावत, वीएम पाल, प्रेम अवस्थी, राम अचल गौतम, मैनुद्दीन रजा, पप्पू तिवारी, लक्ष्मी नारायण, विनोद वर्मा, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद अतीक, सरताज अली, सियाराम यादव, गोविंद राम, अभिलाष वर्मा, गुरु प्रसाद, मोहम्मद शरीफ संदीप वर्मा, धनराज वर्मा, निर्मल सोनी, आकाश, रामकुमार, सूर्य बक्श चौहान, दुर्गा प्रसाद, रामदेव यादव, अवध राम वर्मा, बृजेश वर्मा, कुशल यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

धूम धाम से मनाया गया ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति का होली मिलन और भारतीय नववर्ष उत्सव

Lucknow, (दया शंकर चौधरी)। ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति (Transgomti Janakalyaan Mahasamiti) की ओर होली मिलन समारोह ...