Breaking News

RLD : सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल RLD द्वारा आज पूरे उ0प्र0 में सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया जिसमें सभी जनपदों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गयी। राजधानी लखनऊ में भी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का प्रारम्भ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे।

RLD : किसानों के प्रति गहरी संवेदना रखते थे सरदार पटेल

सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का शुभारम्भ करते हुये रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देसी रियासतों के एकीकरण के अतिरिक्त देश के किसानों, नौजवानों को लामबंद करने का धरातल पर बड़ा काम किया। उनकी किसानों के प्रति गहरी संवेदना थी। उनके द्वारा बारडोली के किसानों के अधिकारों के संघर्ष का राष्ट्रीय फलक पर विस्तार देश की स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। सरदार पटेल के कार्यो को स्व0 प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढाया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर एवं मंजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जायसवाल, प्रदेश महासचिव चौ0 भूपाल सिंह, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष शत्रोंहन लाल रावत, अष्विनी सिंह, सुमित सिंह, अभिषेक बाजपेई आदि लोग उपस्थित थे।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...