Breaking News

लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंन्ती पर रालोद नेताओं ने उन्हें याद किया

लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया। साथ ही रालोद नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें अन्तिम प्रणाम किया गया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने स्व. जयप्रकाश नारायन के चरित्र पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जयप्रकाश नारायन ने अपने विद्यार्थी जीवन में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। जेपी ने घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रान्ति लाना, आदि ऐसी चीजे हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकती, क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती है जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रान्ति आवष्यक है।

मुलायम सिंह यादव को नम आखों से दी श्रद्धांजलि

उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव को नम आखों से श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई तथा रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश का मान बढ़ाया। उनके निधन से देश और समाज को अपूर्णनीय क्षति हुयी है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, बीएल प्रेमी, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री, इकराम सिंह, प्रमोद शुक्ला, शफीक सिददीकी, आशीष तिवारी, वीरेन्द्र तोमर, सुषील बाथम, प्रषान्त मिश्रा, अर्जुन आदि लोगों ने चित्र पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...