Breaking News

रालोद जल्द ही मंडल स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर करेगी समीक्षा बैठक

लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश शास्त्री ने बताया कि आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के संगठन पर चर्चा के साथ-साथ अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें यह तय किया गया कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए समीक्षा बैठक की जाएगी।

नौजवानों को करोड़ों की तादाद में रोजगार और नौकरी देना महज लॉलीपॉप- रामाशीष राय

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ महमूद,हस्तिनापुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, रोहिलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, बरेली मंडल अध्यक्ष जाफर मंसूरी, मुरादाबाद व अलीगढ़ के मंडल अध्यक्ष सहित रोहिलखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री हस्तिनापुर क्षेत्र की क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...