Breaking News

दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूटा

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के पंजाबी कालोनी में एक मकान में घुसे बदमाशों ने घर में मौजूूूद अकेली महिला को बंधक बनाकर लूटा और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे बदमाशों के हमले से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

असलहे के बल पर महिला को बंधक

जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद थानान्तर्गत पंजाबी कालोनी में सुभाष चंद्र का मकान है। जहां वो पत्नी सुनीता,बेटा राहुल और उसकी पत्नी एक साथ रहते हैं। मंडी समिति में आढ़त का काम करने वाले सुभाष का बेटा और  पुत्रवधू दिल्ली गए हुए हैं, जिसके चलते सुभाष और उनकी पत्नी सुनीता देवी घर मेें अकेले रह रहे थे।

आज दोपहर करीब बारह बजे जब सुभष मंडी गए हुए थे तभी घर में सुनीता को अकेला पाकर बाइक से पहुंचे बदमाश उनके घर में जबरन घुस गए और उन्हें असलहे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनीता को असलहे का बात मारकर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ शिकोहाबाद ने बताया घर में महिला को अकेला पाकर बाइक से पहुंचे बदमाशों ने बेटे के राहुल के बारे पूंछा और फिर जबरन घर में घुस गए। जबरन घर में घुसे बदमाशों ने पहले असलहे के बल पर महिला को बंधक बनाया और फिर उनसे लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों के हमले से महिला घायल हो गयी हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले लूटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...