Breaking News

ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों की भूमिका

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीराज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विश्वविद्यालयों को यथास्थिति से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। शिक्षा प्रदान करना विश्वविद्यालयों के मूल व प्रमुख कार्य है। लेकिन समाज से ऐसे महत्वपूर्ण संस्थानों का मात्र यहीं तक सीमित रहना उचित नहीं है। उन्हें अपने आस पास के सामाजिक दायित्वों को भी स्वीकार करना होगा। प्राचीन काल में गुरुकुल भी व्यापक दृष्टिकोण के साथ संचालित होते थे। गुरुकुल के गुरु व शिष्यों के निकटवर्ती गांवों नगरों में भी जागरूकता के लिए कार्य करते थे। वर्तमान समय में भी इस भावना विचार के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है।

गांवों को गोद लें विश्वविद्यालय: राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इसी के अनुरूप विचार व्यक्त किये। कहा कि विश्वविद्यालय अपने परिसर के निकटवर्ती गांवो को गोद लें। उसमें आंगनबाड़ी केन्द्रो को सुविधा सम्पन्न बनाये ताकि इनके माध्यम से कुपोषित तथा क्षय रोग ग्रसित बच्चों को रोग मुक्त किया जा सकें।

इस कार्य सभ्रान्त नागरिकों को भी जोड़ा जा सकता है। कहा कि महिला ग्राम प्रधानों को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण देने से उनके अंदर आत्मविश्वास जगेगा तथा योजनाओं की जानकारी होने से वे अपनी ग्राम पंचायत में उनके लाभ जरूरत मंदो को दे सकेंगी।

महिला सशक्तीकरण

आनन्दी बेन पटेल बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण विशेष ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने महिला अध्ययन केंद्रों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण हेतु चला रहे कृषि एवं पशुपालन के कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण विकास के अन्य कार्यक्रमों को भी संचालित करें। जिसमें ग्रामीण महिलाओं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों को जोड़कर उन्हें केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों की भी जानकारी दें।

राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कुलपतियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिये।

विश्वविद्यालय द्वारा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन आदि की जानकारी भी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को सेमिनार आयोजित कर दें ताकि उनके अंदर आत्म विश्वास जागे और वे विभिन्न कार्यक्रमों को अपनी ग्राम सभा में जरूरतमंदों को लाभ देकर विकास कार्यों को गति प्रदान कर सकें। इन महिलाओं को प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने हेतु विश्वविद्यालय की छात्राओं को तैयार किया जाये,जिससे वह समाज में फैली विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से बचने हेतु महिलाओं को जाग्रत कर सके।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...