Breaking News

तरकुलहा मेला परिसर को कराया गया सैनीटाइज

चौरी चौरा/गोरखपुर। पूर्वांचल की ऐतिहासिक धर्मस्थली माता तरकुलहा धाम के पूरे परिसर को नव क्रांति सेवा संस्थान देवीपुर चौरी चौरा के द्वारा सैनिटाइज कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने के एक दिन पूर्व मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलही देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया था। इसी क्रम में 9 जून को नव क्रांति सेवा संस्थान के द्वारा पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।

बताते चलें कि नव क्रांति सेवा संस्थान देवीपुर कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर से ही सरदार नगर एवं ब्रह्मपुर क्षेत्र के बहुतायत ग्राम सभाओं में निरंतर सैनिटाइज करने का पुनीत कार्य कर रहा है। संस्था के संस्थापक अंबरीश यादव एवं इनके भाई क्षेत्र पंचायत पंचायत सदस्य मनीष यादव स्वयं गांव गांव जाकर इस पुनीत कार्य को अपने देखरेख में कराते हैं।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...