Breaking News

संजय सिंह : हम समाज को जोड़ने वाली राजनीति करते है

लखनऊ। यूपी सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दलित नेता भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने की अनुमति न देने पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राजधानी में प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संजय सिंह : यूपी सरकार ने अरविन्द केजरीवाल को..

सांसद संजय सिंह ने कहा कि दलितों के हकों के लिए लड़ने वाले दलित नेता चंद्रशेखर को लम्बे समय से यूपी सरकार ने जेल में बंद करके रखा है, उनसे मिलने के लिए अरविन्द केजरीवाल तेरह अगस्त को सहारनपुर जाना चाहते थे। उसकी सूचना उत्तर प्रदेश सरकार दी लेकिन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उत्तरप्रदेश की सरकार जो दंगे फसाद कराने की खुली छूट देती है, जिसके राज में लिंचिंग हो सकती है, जिसके राज में जातीय संघर्ष सहारनपुर में हो सकता है लेकिन एक निर्वाचित मुख्यमंत्री दलित नेता चंद्रशेखर से मिल नहीं सकता। जो कारण बताये गए है वो अरविन्द केजरीवाल के व्यव्क्तित्व पर बड़ा सवाल है।

यूपी सरकार द्वारा कहा गया केजरीवाल के जाने से राजनीतिक द्वेस और जातीय संघर्ष पैदा हो सकता है। संजय सिंह ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल वो शख्स है जिनके नेतृत्व में लाखों लोग सडक पर उतरे है लेकिन कभी भी हिंसा नही हुई है। आम आदमी पार्टी हिन्दू और मुसलमान को लड़ाने वाली राजनीति नही करती है। हम लोग समाज को जोड़ने वाली राजनीति करते है। योगी जी समाज को तोड़ना चाहते है इसीलिए उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को चंद्रशेखर से मिलने से रोक दिया।

देवरिया काण्ड पर संजय सिंह ने कहा

देवरिया काण्ड पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस घटना ने उत्तर प्रदेश के लोगों की आत्मा को हिला दिया है और इस घटना का खुलासा किसी अधिकारी, प्रशासन ने नही किया है। पूरे प्रदेश के तमाम जिलों से बालिका संरक्षण गृह से महिलाओं के गायव होने की खबरें आ रही है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की है सभी बालिका संरक्षण गृहों की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए और इसमें शामिल दरिंदो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

हेलीकोप्टर से फूलों की वर्षा..

योगी सरकार द्वारा काबरियों के ऊपर हेलीकोप्टर से फूलों की वर्षा कराये जाने पर संजय सिंह ने कहा ऊपर से गिरने वाले फूल काबरियों पर न गिरकार नाली, शौचालय, किसी के घर की छत पर गिर रहे हैं, यदि योगी जी को काबरियों पर फूलों की वर्षा करवानी ही है तो सडक पर स्टाल लगवाकर अपने विधायक, मंत्रियों को वहां बिठाकर उनसे माला पहनवानी चाहिए थी। इस तरह जनता के पैसों को बर्बाद करने का हक उन्हें नहीं है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, अवध प्रांत की अध्यक्षा ब्रज कुमारी सिंह और प्रदेश प्रवक्ता नीलम यादव साथ रहे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...