Breaking News

सतवीर सिंह राजू को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ। मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में सतवीर सिंह राजू को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नियुक्ति प्रभारी नीलम सिंह ने सतवीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौपा। उन्होंने कहा की इनका कार्य अति उत्तम और सराहनीय है। कई वर्षों से समाज हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

सतवीर के कार्य को देखते हुए कोर कमेटी के आदेशानुसार सतवीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सतवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा है कि सतवीर सिंह संगठन के नियमानुसार कार्य करेंगे और संगठन को गठित करने और मजबूत तथा सशक्त बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे। संगठन के नियमों का ध्यान रखते हुए समाज हित के लिए, देश हित के लिए, प्रदेश हित के लिए कार्य करेंगे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के 12 शिक्षक सर्वश्रेष्ठ शोध व शोध-पत्र के लिए पुरस्कृत

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr Ram Manohar Lohia Avadh University) ...