Breaking News

बहुत ही पुण्य कार्य है गौ सेवा करना: चंपत राय

• कारसेवकपुरम में आयोजित हुआ गौ पूजन कार्यक्रम

अयोध्या। गाय ही विश्व की माता है, भारत की यह आत्मा है। गौ सेवा बहुत ही पुण्य का कार्य है। जिस परिवार में गौ सेवा होती हैं। वह परिवार सुखी संपन्न रहता है। गौ सेवा करने वाला मनुष्य हर संकट से मुक्त रहता है। इसलिए गोवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कारसेवकपुरम में आयोजित गौ पूजन के दौरान कही।

👉योगी का रेवेन्यू सरप्लस यूपी

श्रीराम गौशाला में प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम, आचार्य नारद भट्टराई, आचार्य श्रृषभ शर्मा, समिति के अध्यक्ष व ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की उपस्थिति में वैदिक रीति रिवाज के साथ गोवंशों का पूजन किया गया। गौशाला समिति के उपाध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक राष्ट्रभक्त का कर्तव्य बने यह संपूर्ण मानव जीवन के लिए महा उपयोगी है।

बहुत ही पुण्य कार्य है गौ सेवा करना: चंपत राय

गौवंश आधारित कृषि से मोहभंग इनके लिए हितकारी नहीं हो सकता है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा गोवंशों की सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है। दूध न देने वाली गौ का लालन-पालन उतना ही आवश्यक जितना हमारे घरों के वृद्धजनों की सेवा है। उतना ही आवश्यक गौ सेवा भी है।

👉अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा के अवसर पर अंतरजिला यातायात डायवर्जन

कार्यक्रम में गौशाला प्रबंधक पुरूषोत्तम नारायण सिंह, विहिप केंंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, अशोक तिवारी, गजेन्द्र सिंह, मनोज वर्मा, शिवादास सिंह, शरद शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, रजनीश, बालचंद्र वर्मा, अमित पांडेय सहित अनेकों गणमान्य मौजूद उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...