Breaking News

‘जिन पर लगाते हैं भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हें ही करते हैं पार्टी में शामिल’; BJP पर शरद पवार का तंज

पुणे: भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोग को पाक साफ करने वाली एक वॉशिंग मशीन बन गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र की आलोचना की।

अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे- शरद पवार
पुणे जिले के लोनावाल में एनसीपी(शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करते समय अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे। लेकिन अब कुछ ओर बोल रहे हैं। संसद में सभी को एक पुस्तिका दी गई थी, जिसमें कहा गया कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो क्या-क्या अनियमितताएं हुई।

जिन पर लगा रहे आरोप उन्हें शामिल कर रहे भाजपा में- शरद पवार
उस पुस्तिका आदर्श घोटाले और घोटाले में अशोक चव्हाण के संलिप्तता का उल्लेख किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया। एक तरफ भाजपा आरोप लगाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल करती है। भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा वॉशिंग मशीन है। शरद पवार ने कहा कि हमने एनसीपी का गठन किया और ऐसा करते हुए, हम महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधाराओं के प्रति दृढ़ रहे। आज, सत्ता में रहने वाले लोग महात्मा गांधी की बहुत प्रशंसा करते हैं लेकिन नेहरू को बदनाम करते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...