Breaking News

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बनी ये

हाल ही में नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई हैं। जंहा फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना ने बीते शनिवार यानी 28 दिसंबर 2019 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 288 दिनों तक रहने का नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन का रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है।

स्कॉट केली के नाम है रिकॉर्ड: जानकारी के लिए हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि क्रिस्टीना फरवरी, 2020 में आइएसएस से वापस लौटेंगी। वह इस वर्ष अक्टूबर में आइएसएस से बाहर आकर अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली स्त्रियों की टीम में भी शामिल थीं। आइएसएस में सबसे लंबे समय (340 दिन) रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है, जंहा 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।

पेगी हैं आदर्श: क्रिस्टीना ने बीते गुरुवार यानि 26 दिसंबर 2019 को अंतरिक्ष में लंबे समय तक सफलतापूर्वक रुकने में मदद के लिए पेगी का शुक्रिया अदा किया था। वहीं उन्होंने कहा, पेगी मेरी आदर्श रही हैं। आइएसएस में रहने के दौरान उन्होंने मेरा बहुत ज्यादा मार्गदर्शन किया। भूमि पर लौटने के बाद मैं भी अंतरिक्ष यात्रियों को मार्गदर्शन दूंगी।

बेसबॉल खेल का लुत्फ उठाया था:अभी कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आइएसएस) में तीन अंतरिक्ष यात्री बेसबॉल खेल का लुत्फ उठाया। अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में वह खुद गेंद फेंकते हुए दिखीं, जबकि क्रिस्टीना कोच कैचर हैं। एंड्रयू मॉर्गन फ्लैशलाइट का उपयोग बैट के तौर पर कर रहे हैं। जंहा वह पहली ही गेंद पर जेसिका मीर के हाथों कैच आउट हो गईं। आइएसएस में बेसबॉल खेलने वालीं अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर व क्रिस्टीना कोच ने दो महीने पहले पहली बार केवल महिला स्पेस वॉक से इतिहास रचा था। दोनों ने करीब साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने पर भारत का जोर

कोलंबो। भारत और श्रीलंका का प्राचीन काल से ही खास सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। साझा ...