Breaking News

शिवपाल ने बदले बयान, बोले-राजनीतिक विकल्प की घोषणा जल्द

जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी में विवाद और विघटन न हुआ होता तो आज प्रदेश में सपा की सरकार होती।

करेंगे राजनीतिक विकल्प की घोषणा:-

इसके साथ ही कहा कि जल्द ही वे अपने राजनीतिक विकल्प की घोषणा भी करेंगे। इसके लिए तैयारियों में भी जुट गए हैं। शिवपाल यादव सोमवार को सैमरा गांव में किसान ग्रामीण गोदाम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने गोदाम परिसर में एक दर्जन पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में उनका मुकाबला भाजपा से होगा। उन्होंने सपा नेतृत्व के प्रति रोष भी जताया। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की आय दो गुना करने का वायदा किया था, मगर दुर्भाग्य है कि आज भी किसानों का आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है। भाजपा सरकार में किसान से लेकर व्यापारी व मजदूर सभी परेशान हैं और अच्छे दिन आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी के बाद से लोगों को साल में 37 बार रिटर्न भी दाखिल करना पड़ रहा है, क्या यही देश व प्रदेश के लोगों के लिए अच्छे दिन हैं।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...