Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : बिधूना में आयोजित हुई स्लोगन प्रतियोगिता, हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र/छात्राओं ने बनाये स्लोगन पोस्टर

औरैया/बिधूना। आजदी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्लोगन पोस्टर बनाये।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर कस्बे के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इण्टर कॉलेज बिधूना, नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा, जनता इंटर कालेज रूरूगंज आदि में आयोजित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे आगामी स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रम्हदेव त्रिपाठी, रूरूगंज की प्रधानाचार्य रानी कुशवाह, के अलावा सूर्यवंश सिंह, गौरव गुप्ता, राजकिशोर प्रजापति, आशीष सिंह चौहान, देवेन्द्र चतुर्वेदी, रंजना सिंह, निधि तिवारी, श्वेता यादव, सुधीर सिंह, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, दिलीप कुशवाहा, रानी वर्मा, आरती, अनीता, अवधेश तिवारी आदि शिक्षक, शिक्षकाएं मौजूद रही।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...