Breaking News

तथाकथित नेता ने पार्टी का झण्डा लगाकर चर्च पर किया कब्जा

लखनऊ- भाजपा की सरकार बनते ही छुटभैया व तथाकथित नेता उपद्रव करने से बाज़ नहीं आर हे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां खुद को भाजपा नेता बता रहे दबंग ने चर्च पर भाजपा का झंडा लगाकर ताला जड़ दिया। आरोप है कि यह दबंग पहले सपा का झंडा लगाकर चर्च पर कब्ज़ा करके बैठा था। रविवार सुबह जब एक क्रिश्चियन व्यक्ति प्रार्थना करने पहुंचा तो चर्च में ताला लटक रहा था। पीड़ित ने इसका कारण पूछा तो दबंग नेता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महज खाना पूर्ति करके वापस लौट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घरवालों का आरोप है कि दबंग पुलिस की मिलीभगत से क्रास केस बनवाने के लिए अपना भी मेडिकल करवा रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस दबंगों से मिली हुई है जिसके चलते स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी  पुलिस कानों में तेल डालकर बैठ गयी है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस चर्च के कम्पाउंड में पिछले कई वर्षों से मनोज जोसफ़ रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज पॉम संडे होने की वजह से कई लोग प्रार्थना करने चर्च गए थे। दोपहर करीब 12 बजे के बाद प्रार्थना के दौरान ही दबंग अरुण सिंह जो खुद को फर्जी तरीके से चर्च का पादरी बताता है ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्हें प्रार्थना करने से मना कर दिया। जिसका विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और बिना कोई कार्यवाई किये बैरंग वापस लौट गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...