Breaking News

समाजसेवी महिलाओं ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह की उपस्थिति तथा युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल की अध्यक्षता में समाजसेवी महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई। युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने समाजसेवी लीना सिंह एवं वंदना पटेल तथा संध्या सिंह को सदस्य बनाया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा के अतिरिक्त प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अश्विनी प्रताप सिंह, सुमित सिंह मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद चौ. चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाये और सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।


युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए युवा रालोद एक नया अभियान शुरू करेगा और महिलाओं की हर समस्या के लिए संघर्ष करेगा।

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि प्रदेश में बढते महिला उत्पीडन के खिलाफ युवा रालोद बूथ स्तर पर जाकर महिलाओं को जोड़ेगा और एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के नेतृत्व में महिला उत्पीडन के खिलाफ विधान सभा का घेराव करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...