Breaking News

अपनी भांजी आयत के साथ खेलते नजर आए सलमान, तेज़ी से वायरल हुआ ये क्यूट विडियो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी भांजी आयत को बड़े ही क्यूट अंदाज में प्यार करते नजर आ रहे हैं। आयत भी अपने मामा के साथ खेल रही हैं। दोनों का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बिते साल दिसंबर में अर्पिता ने आयत को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

कुछ ही देर पहले शेयर की गई इस वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। वैसे तो सलमान खान जब भी कोई वीडियो शेयर करते हैं तो व्यूज, लाइक्स और कमेंट आते हैं। लेकिन इस वीडियो की बात ही कुछ और है, जितनी बार आप इस वीडियो को देखेंगे, उतनी बार आपको ये देखने का मन करेगा। ये वीडियो बेहद ही क्यूट है। खास बात ये भी है कि आयत का जन्म भी सलमान खान के जन्मदिन पर ही हुआ था।

सलमान खान अक्सर घर के बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं। जिसकी वीडियो वह शेयर भी करते हैं। सलमान खान को बच्चों से काफी लगाव है। वहीं बात करें सलमान खान की फिल्मों के बारे में तो जल्द ही वो राधे में नजर आएंगे. ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फैन्स भी सलमान खान की फिल्म का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...