Breaking News

सपा ने साधा भाजपा पर निशाना, गिने-चुने दिन ही रह गए हैं सरकार के- अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है। अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित की एक भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया और न ही जनता के सुख दुःख में भागीदारी निभाई। भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। इसकी कुनीतियों से त्रस्त लोगों ने तय कर लिया हैं कि वह सन् 2022 में भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में लाएंगे।

सपा सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा भाजपा ने कुछ भी नहीं किया- अखिलेश 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि भाजपा नेतृत्व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखता है। खुद राजधानी लखनऊ में भी उसने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। गंगा को मैली करने के अलावा उसने गोमती को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोरोना काल में भाजपा सरकार के समय अस्पतालों की दुर्दशा, इलाज में घोर लापरवाही को तो जनता देख ही चुकी है। वह जगह-जगह जलती लाशों के दृश्य भी नहीं भूली हैं। महामारी के दौर में जब श्रमिकों का पलायन शुरू हुआ और लाकडाउन से जिंदगी अस्तव्यस्त हो चली थी, तब सबसे ज्यादा सेवा कार्य समाजवादियों ने किया था। भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता तब लापता थे।

गिने-चुने दिन ही रह गए हैं भाजपा के- अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला कर रोजी-रोटी की लूट की है। कितने ही नौजवान आज सड़कों पर नौकरी पाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। भाजपा राजनीतिक धोखाधड़ी में माहिर है। नैतिक मूल्यों की गिरावट भाजपा में कूट-कूट पर भरी हुई है। अब उसके झूठ की कलई खुल गई है। कोई उस पर विश्वास नहीं कर रहा हैं उसके गिने-चुने दिन ही रह गए है। 10 मार्च को भाजपा की पूरी तरह बिदाई हो जाएगी।

 

Report – ANSHUL GAURAV 

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...