Breaking News

महिलाओं के लिए विशेष Bank schemes

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। अगर दिन महिलाओ का है तो आज हम आपको बताते है कुछ महिलाओ से जुड़े Bank schemes के बारे में जिसके ज़रिये महिलाएं अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकती हैं।

महिलाये जाने इन Bank schemes के बारे में

देशभर की विभिन्न बैंकों ने कई तरह की स्कीम लॉन्च कर रखी हैं।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका फायदा आधी आबादी उठा सकती है।

जाने उन स्कीम्स के बारे में –

बैंक ऑफ इंडिया की ‘प्रियदर्शनी योजना’

  • BOI दो लाख रुपये तक महिलाओं को लोन देता है जिसकी ब्याज दरें अन्य ब्याज दरों की तुलना में 1 फीसदी कम होती हैं।
  •  यह महिलाओं को माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस की शुरुआत करने के लिए लोन मुहैया कराता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की वैभव लक्ष्मी योजना

  • अगर आप खुद का काम शुरू करना चाहती है तो आप BOB से बैंक लोन की खास सुविधा का लाभ उठा सकती हैँ।
  • यहां आपके प्रोजेक्ट के आधार पर बैंक लोन देता है और इसी आधार पर राशि तय की जाती है।
  • बैंक लोन देने के लिए एक गारंटर मांगता है।

SBI की ‘स्त्री शक्ति’

  • स्टेट बैंक के इस लोन का मकसद महिलाओं को इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करना है।
  • प्रॉजेक्ट रिपोर्ट के साथ आई कार्ड और अड्रेस प्रूफ पर लोन मुहैया कराया जाता है।
  • यह अपनी महिला ग्राहकों के लोन के इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी तक की विशेष रियायत देता है।
  • पांच लाख तक के लोन पर बैंक महिलाओं से किसी तरह की कोलेटरल सिक्यॉरिटी भी नहीं लेता है।

OBC की महिला विकास योजना

  • यह बैंक दो लाख से लेकर 10 लाख तक की राशि का लोन मुहैया कराता है।
  • 10 लाख से ज्यादा का लोन लेने पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है।
  • महिलाओं को ब्याज दरों में 2 फीसदी की छूट भी देता है।

कैनरा बैंक की स्कीम

  • कैनरा बैंक 18 से 55 साल की महिलाओं को लोन मुहैया कराता है।
  • यह बैंक लोन की सुविधा हाउस वाइफ, वर्किंग और इंडिपेंडेंट महिलाओं को देता है।
  • इस स्कीम के तहत महिलाएं घर के जरूरी सामान से लेकर जूलरी, कंप्यूटर आदि खरीदने के लिए लोन ले सकती हैं।

विजया बैंक की ‘वी स्वशक्ति’

  • बता दें यह बैंक महिलाओं को काम शुरू करने में मदद कर रही।
  • इसमें बैंक छोटे कारोबार और रोजगार शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराता है।
  • विजया बैंक महिला कारोबारियों और छोटा बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए ‘वी स्वशक्ति’ योजना चला रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

GI D Show-2025: एकजुट हुईं डायमंड इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियाँ

Economic Desk। इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) की ओर से आयोजित आईजीआई डी शो- 2025 (GI ...