Breaking News

पेरू का मुकाबला आज France से

फीफा विश्व कप के आज के मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी तरह जीत हासिल करने वाली France फ्रांस को अपने अगले मैच में पेरू से भिड़ना है। ग्रुप-सी के अपने दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें एकातेरिनबर्ग स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

France को दूसरी जीत की दरकार

फ्रांस France की कोशिश लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में जाने की अपनी संभावनाओं को प्रबल करने की होगी। वहीं पेरू को अगर अगले दौर में जाने की रेस में बने रहना है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी।

फ्रांस ने अपने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। वहीं पेरू को डेनमार्क के हाथों 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मैच में हार पेरू को बड़ा झटका दे सकती है। वहीं हार से फ्रांस को मुश्किल तो होगी लेकिन वह फिर भी अगले दौर की रेस में बना रहेगा।

टीमें :-

पेरू-

गोलकीपर : पेद्रो गालेसे, कार्लोस सासेडा और जोस कावार्लो।

डिफेंडर : एल्डो कोजरे, लुइस एडविनाकुला, मिगुएल अराजुओ, एल्बटरे रोड्रिगेज, क्रिस्टियन रामोस, एंडरसन सेंटामारिया, निल्सन लोयोला, मिगुएल ट्राउको।

मिडफील्डर : रेनाटो टापिया, प्रेडो एक्विनो, योशिमार योतुन, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुतार्दो, विल्डर काटागेर्ना, क्रिस्टन कुएवा, एंडी पोलो।

फारवर्ड : आंद्रे कारिलो, जेफरसन फारफान, राउल रुइडियाज, पाउलो गुएरेरो।

फ्रांस-

गोलकीपर : ह्यूगो लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला।

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान।

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो।

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।

About Samar Saleel

Check Also

विश्व विजेता हॉकी टीम की विजयगाथा 50वें वर्ष में पहुंची, सभी धर्मों के अनुयायियों ने दिया आशीर्वाद

भारतीय हॉकी टीम के विश्व चैंपियन बनने की विजयगाथा शुक्रवार को 50वें वर्ष में पहुंच ...