Breaking News

Anarchy की आग में झुलस रहा है प्रदेश : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश Anarchy अराजकता की आग में झुलस रहा है जबकि पूरी उत्तर प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में भाजपा के लिए वोट मांगने में व्यस्त है। भाजपा सरकार इन हालातों से बेखबर रोम के बादशाह नीरो की तरह बंशी बजा रहे हैं। जनता डर और दशहत में है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

Anarchy से जूझ रहे

अराजकता Anarchy से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में भाजपा की राज्य सरकार बने 20 माह हो चुके हैं इस अवधि में राज्य के विकास की कोई ठोस योजना सामने नहीं आई। लगता है कि इस सरकार का यही एक एजेण्डा है कि दूसरे राज्यों में भाजपा कैसे सत्ता हथिया ले। भाजपा के लिए तो उत्तर प्रदेश एक चुनाव कार्यालय बनकर रह गया है। उत्तर प्रदेश में अपराधों में वृद्धि के कारण देश-दुनिया में इसकी बदनामी हो रही है। निवेशक भाग रहे हैं। लोग अपने को असुरक्षित और असहाय समझ रहे हे। कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वह पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। बुलंदशहर में स्याना थाने के इंस्पेक्टर की हत्या जिस निर्ममता से की गई उससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की कोई प्रतिष्ठा नहीं रह गई है। पुलिस का मनोबल बुरी तरह गिर गया है। उत्तर प्रदेश अपराधियों, अराजकतत्वों का चारागाह बन रहा है।

कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। अपराध के बड़े मामलों में 95 प्रतिशत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। लखनऊ महानगर में भाजपा नेता की हत्या हुई तो कानपुर में कुल्हाड़ी से हत्या कांड हो गया। आज़मगढ़ में फायरिंग हुई तो आगरा में दो बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं हुई। लूट, खसोट की तो तमाम घटनाएं आम है।
भाजपा ने जिस तरह से समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है उसके तनाव से प्रदेश में शांति व्यवस्था को सबसे ज्यादा खतरा पैदा हुआ है।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...